हिमाचल में हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे: राहुल

हिमाचल में कांग्रेस की जीत

112

नई दिल्लीः  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा में पार्टी को मिले बहुमत पर प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधानसभा प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है उसके अनुरूप उनकी पार्टी की सरकार काम करेगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर प्रदेश की जनता का धन्यवाद दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि जनता से किया हर वादा जल्द से जल्द निभाया जाएगा।

इसे भी पढ़ेः गुजरातः चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत, 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।

वहीं, प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर बधाई दी है।

 

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर खबर लिखे जाने तक तक के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीट जीत चुकी है।
बीजेपी 25 सीट जीत चुकी है। वहीं, 3 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।