हार्दिक बने मुंबई के कप्तान तो भड़क उठे फैंस

कही ऐसी-ऐसी बात

59

मुंबईः इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल दुनिया के सबसे बड़ा क्रिकेट लीग मुकाबला है। पूरी दुनिया के खेल प्रेमियों की नजर इसी पर रहती है। कई टीमें हैं जिनपर सबकी निगाहें रहती है। उसी में एक है मुंबई इंडियंस। ये टीम पांच बार आईपीएल की चैंपियन बन चुकी हैं। और पांचों बार चैंपियन रोहित शर्मा के नेतृत्व में ही बनी है। लेकिन इस बार मुंबई की टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों से छिन कर हार्दिक पांड्या को दे दी गई है। लेकिन मुंबई का ये फैसला फैंस को रास नहीं आ रहा है।
मुंबई इंडियंस ने शुकवार 15 दिसंबर को रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को टीम का नया कप्तान घोषित किया था। फेंचाइजी द्वारा कप्तानी बदलने के फैसले के बाद मुंबई इंडियंस की फजीहत बढ़ती नजर आई। रिपोर्ट की मानें तो फेंचाइजी के इस फैसले के बाद सिर्फ एक घंटे में मुंबई इंडियंस के ट्विटर पर करीब 4 लाख फॉलोअर्स घट गए। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने पर मुंबई इंडियंस के फैन्स में तेजी से गिरावट हुई है। वहीं टीम के नए कप्तान हार्दिक पंड्या दो सीजन से गुजरात टाइटंस की कमान संभाल रहे थे। फिलहाल वह रोहित शर्मा की जगह लेंगे। रोहित की अगुवाई में मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही है।

https://twitter.com/sri_ashutosh08/status/1735942500307927183

 

रोहित शर्मा 2013 से मुंबई इंडियंस की कमान संभाल रहे थे। उन्होंने रिकॉर्ड पांच बार मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खिताब जीता। महेंद्र सिंह धोनी ने 2023 आईपीएल का खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी की।
आपको बताते चलें कि हार्दिक पांड्या दो सीजन पहले मुंबई इंडियन्स का हिस्सा हुआ करते थे, लेकिन इसके बाद गुजरात टाइटंस नई टीम बनी और वो उसका हिस्सा बन गए और गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपना कप्तान नियुक्त कर दिया। गुजरात टाइंटस के दोनों ही सीजन में हार्दिक ने शानदार कप्तानी की और एक बार टीम को चैंपियन बनाया और एक बार फाइनल में पहुंचाया लेकिन इस बार उन्होंने ट्रांसफर विंडो में गुजरात को छोड़ दिया और मुंबई की कमान संभाल ली। और कहा भी जा रहा था कि रोहित ने मुंबई में आने के लिए शर्त ये भी रखी थी की उन्हें कप्तान बनाया जाय।