झारखंड के लाल क्रिकेट सम्राट धोनी के फैंस खास तरीके से मना रहे उनका जन्मदिन

121

रांची : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म आज ही के दिन 1981 में हुआ था. भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले धोनी अपना 42वां जन्म दिन मना रहे हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप के बाद 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. 2004 में झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने भारत के लिए पहला मैच खेला था. वही धोनी के जन्मदिन पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं. इस बार भी फैंस धोनी के बर्थडे में कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रहे हैं. जहां एक तरफ धोनी की जन्मदिन को लेकर उनके रांची स्थित घर के बाहर कलाकार लाइव पेंटिंग बना रहे हैं. वहीं एक फैंन रायपुर से केक लेकर पहुंचे हैं. इसके साथ ही माही के 42वें जन्मदिन के लिए आंध्र प्रदेश के फैंस की ओर से एक बेहद ही खास भी तोहफा मिला.

 

 

ये भी पढ़ें :  खेत में डाला डाका, 2.5 लाख रुपये के टामटर ले भागे डकैत