पारिवारिक विवाद में पिता की हत्या, मां भी जख्मी

अरविंद की पहली पत्नी उसके मंझले भाई के साथ भाग गयी है

86

नदियाः नदिया जिले के  कल्याणी में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने पिता की हत्या कर दी। यही नहीं उसने अपनी मां को भी घायल कर दिया। अस्पताल में भर्ती उसकी मां की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना नदिया जिले के कृष्णगंज थाना क्षेत्र के गेदे उत्तरपाड़ा इलाके में हुई. आरोप है कि दिहाड़ी मजदूर अरविंद विश्वास ने पारिवारिक विवाद के चलते ही पिता वासुदेव विश्वास और मां मिनती पर कुदाल से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने दोनों को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने वासुदेव को मृत घोषित कर दिया।

अरविंद की पहली पत्नी उसके मंझले भाई के साथ भाग गयी और अलग रहने लगी है। उसके बाद आरोपी अरविंद  ने अपने माता-पिता से मंझले भाई के साथ सभी संबंध तोड़ने की मांग की।

कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। इस बीच, विश्वास दंपती का फिर उससे संबंध बनने पर अरविंद गुस्से में आकर अपने मां-पिता पर हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ेंः कांकीनाड़ा में फिर रेलवे लाइन से बम बरामद

घटना के बाद से आरोपी अरविंद विश्वास फरार है। शिकायत मिलने के बाद कृष्णगंज थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी अरविंद विश्वास फरार बताया जा रहा है। पुलिस की ओर से उसकी तलाश शुरु कर दी गई है.