इंडोनेशियाः भूकंप से मरने वालों संख्या बढ़कर 162 हुई, सैंकड़ों लोग घायल

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को आया था तेज भूकंप

104

जावाः इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या मंगलवार को अभी तक बढ़कर 162 हो गयी है। वहीं इस हादसे में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। आशंका जतायी की मृतकों और घायलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

जावा के गवर्नर रिदवान कामिल ने बताया कि भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है। जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप के वक्त स्कूलों में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे अपनी पढ़ाई खत्म होने के बाद इस्लामिक स्कूल में तालीम ले रहे थे।

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी (बीएनपीबी) के मुताबिक आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 62 बतायी गयी है।
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में 5.6 तीव्रता का भूकंप 10 किमी की गहराई में आया था।

इसे भी पढ़ेः इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, अब तक 20 की मौत, 300 ज्यादा से घायल

भूकंप के बाद इमारतों के मलबे से सैंकड़ों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से कई लोगों को उपचार अस्पतालों के परिसर में किया जा रहा है।

राहत एवं बचाव अभियान पूरी रात चलता रहा ताकि अन्य लोगों को बचाने की कोशिश की जा सके। जिस क्षेत्र में भूकंप आया था वह घनी आबादी वाला है। भूकंप के झटकों से कई क्षेत्रों में घर मलबे में तब्दील हो गये हैं।

पश्चिम जावा के गवर्नर ने बताया कि 13000 से अधिक लोग आपदा से विस्थापित हुए हैं। भूकंप से 2200 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए है। वहीं, सियानजुर शहर में प्रशासन के प्रमुख हरमन सुहरमन ने बताया कि लोगों को ज्यादातर चोटें इमारतों में मलबे में फंसे से लगी हैं और उनकी हड्डियां टूट गयी है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी देश के सुदूर इलाकों में भूकंप से हताहत हुए लोगों की संख्या के संबंध में अभी भी जानकारी जुटा रहे हैं।