महिला फुटबॉल टीम में झारखंड की बेटियों का जलवा, कप्तान सहित 7 खिलाड़ी शामिल

जुनियर हॉकी टीम में भी झारखंड की दो खिलाड़ियों का चयन

81

रांची : सैफ अंडर 20 महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिए भारतीय महिला टीम में झारखंड की 7 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमें भारतीय कप्तान अस्टम उरावं सहित नीतू लकड़ा,सुनीता मुंड़ा,सुमति कुमारी, अनीता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी और अंजलि कुमारी को शामिल किया गया है। ये सभी खिलाड़ी सैफ अंडर 20 चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। यह पहला मौका है जब एक साथ 7 खिलाड़ियों को मौका मिला है.इनमें 6 खिलाड़ी अंडर 17 विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चूकी है ।

हॉकी टीम में भी झारखंड की दो खिलाड़ी
आगामी 17 से 25 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए भारतीय जूनियर महिला टीम झारखंड की दो महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सिमडेगा जिले की महिमा टेटे और दीपिका सोरेंग को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें — भारत की बेटियों ने रचा इतिहास