झारखंड के विकास कच्छप ने रचा इतिहास, एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को दिलाया कांस्य

103

रांची : झारखंड के विकास कच्छप ने इतिहास रच दिया। उसने अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को कांस्य पदक दिलाया। वे अंडर-17 में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पदक जीतने वाले झारखंड के पहले पहलवान बन गए हैं। अमान (जॉर्डन) में 21 जून से 30 जून, 2024 तक आयोजित अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप चल रहा है। इसमें 22 जून को भारतीय कुश्ती टीम की झोली में विकास ने कांस्य पदक डाला। उसने कोरिया के पहलवान को 8-0 से हराया। ज्ञात हो कि दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित भारतीय कुश्ती टीम के ट्रायल में झारखंड के विकास कच्छप ने 48 केजी भार वर्ग में प्रथम स्थान पर रह कर भारतीय कुश्ती टीम में अपनी जगह बनाई। विकास कच्छप सीसीएल और झारखंड सरकार के संयुक्‍त तत्‍वावधान में खेल गांव में चल रहे जेएसएसपीएस के प्रशिक्षु हैं।

ये भी पढ़ें : NEET पेपर लीक की जांच करेगी CBI, NTA महानिदेशक को हटाया गया