घर के पास खेल रही बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, मौत

तेंदुए ने किरण के गर्दन पर किया हमला

114

पलामूः पलामू टाइगर रिजर्व स्थित छिपादोहर पश्चिमी क्षेत्र के ग्रामीण इलाके उकामाड़ में एक तेंदुए ने 12 वर्षीय बच्ची किरण कुमारी पर हमला कर दिया। इस हमले से किरण गंभीर रूप से घायल हो गयी।

घायल किरण को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत को गयी।

मृतक किरण लातेहार प्रखंड अंतर्गत औरेया गांव की रहने वाली थी। उसके पिता का नाम विष्णु सिंह है। वह अपने फूफा दिलीप सिंह के घर में रह रही थी। बताया गया कि किरण अपने घर के पास ही खेल रही थी।

इसी दौरान देवी मंडप के पास जंगल से निकलकर एक तेंदुआ वहां पहुंच गया और उसने किरण पर हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों ने जब इस घटना को देखा, तो शोर मचाया गया। इसके बाद तेंदुआ बच्ची को वहीं पर छोड़ कर भाग गया।

बताया गया कि तेंदुए ने बच्ची किरण के गर्दन पर हमला किया, जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। इधर, तेंदुए के हमले की जानकारी मिलने पर वन विभाग के पदाधिकारी वहां पहुंचे।

फॉरेस्टर शशांक कुमार पांडेय ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी पुष्टि करते हुए पीटीआर के नोर्थ डिवीजन के डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशीष ने बताया कि पहले ग्रामीणों द्वारा यह सूचना दी गयी थी कि बाघ ने हमला किया है, लेकिन पग मार्क के आधार पर तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है।

बच्ची के परिजनों को 26 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक मदद की गयी
उन्होंने कहा कि घायल होने के तत्काल बाद वन विभाग के कर्मी इलाज के लिए लगातार प्रयासरत थे।

चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा था। कहा कि इस घटना से विभाग के कर्मी मर्माहत हैं। प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, तत्काल राहत के लिए 26 हजार रुपये की आर्थिक मदद की गई।

 

यह भी पढ़ें – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बन्ना गुप्ता से मांगा एक और एम्स