Michael Clarke को लगा 82 लाख का चूना!

माइकल क्लार्क को इस घटना से लाखों का नुकसान हो सकता है।

162

नई दिल्ली । एक बार फिर माइकल क्लार्क का नाम सुर्खियों में है पर इस बार गलत वजह से सुर्खियों में है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉ उनकी जमकर पिटाई कर रही थी।

यह भी पढ़े : मेसी के सामने रोनाल्डो हुए चित्त

अब इस वीडियो ने क्लार्क की मुसीबत बढ़ा दी है। खबरों के मुताबिक माइकल क्लार्क को इस घटना से लाखों का नुकसान हो सकता है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की माने तो माइकल क्लार्क को भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के कमेंट्री पैनल से बाहर किया जा सकता है।

साथ ही बता दें कि बीसीसीआई ने माइकल क्लार्क के साथ कमेंट्री पैनल के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, लेकिन इस विवाद के बाद बीसीसीआई ने इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को लिस्ट से बाहर करने का मन बनाया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक क्लार्क को बीसीसीआई ने 1 लाख डॉलर यानि तकरबीन 82 लाख रुपये में साइन किया था लेकिन विवाद के बाद उनके कॉन्ट्रैक्ट की समीक्षा की जा रही है। क्लार्क को ऑस्ट्रेलिया में भी कई कॉन्ट्रैक्ट्स से हाथ धोना पड़ा है। माइकल क्लार्क 9 फरवरी से शुरू हो रही भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में मैथ्यू हेडन के साथ कमेंट्री करने वाले थे लेकिन अब इसपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

माइकल क्लार्क को उनकी गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉ ने 10 जनवरी को एक रेस्तरां के बाहर पीटा था। जेड ने क्लार्क पर धोखा देने का आरोप लगाया था। आरोप है कि क्लार्क अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड पिप एडवर्ड्स से मिल रहे थे। यही नहीं ऐसी भी खबरें हैं कि क्लार्क पिप के साथ भारत दौरे पर आने का प्लान कर रहे थे।

ज्ञात रहे कि माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 115 टेस्ट में 49.10 की औसत 8643 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 28 शतक निकले।