मोरबी पुल हादसा: दिग्विजय ने की BJP शासन की आलोचना

दिग्वजय ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

93

भोपालः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गुजतार के मोरबी पुल हासदे पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि क्या गुजरात के मोरबी जिले में माच्छू नदी पर बने केबल पुल का गिरना दैवीय घटना है या धोखाधड़ी का कृत्य। इस हादसे में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है।

सिंह ने इस घटना पर कई ट्वीट किए। वह पीएम नरेंद्र मोदी के उसी वाक्य को दोहरा रहे थे जिसे उन्होंने 31 मार्च, 2016 को कोलकाता में विवेकानंद रोड फ्लाईओवर गिरने के बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर कटाक्ष करते हुए एक रैली में इस्तेमाल किया था। इस घटना में कई लोग मारे गए थे।

सिंह ने 2016 की एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि मोदी जी मोरबी पुल दुर्घटना दैवीय घटना है या धोखाधड़ी का कृत्य ? उन्होंने कहा कि पुल की मरम्मत छह महीने से चल रही थी लेकिन इसे फिर से खोले जाने के पांच दिन बाद ही यह टूट गया।

गुजरात में बीजेपी 27 साल से सत्ता में है। सिंह ने दावा किया कि इस साल जुलाई में कच्छ जिले के बिदरा गांव में पहले दिन के परीक्षण के दौरान नर्मदा नहर टूट गई, जबकि भुज में एक ओवरब्रिज जिसे बनने में 8-9 साल लगे, उसे आम लोगों के लिए शुरू होने के एक साल के भीतर ही मरम्मत करनी पड़ीं।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1587000902644219904

दूसरी ओर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ेः गुजरात में पुल गिरने की घटना की हो जांच : गहलोत