मां सरस्वती की पूजा 14 को होगी

55

रांची : राजधानी रांची में हर गली हर मोहल्ले में मां सरस्वती का पूजा पंडाल बनाने में छात्र जुटे हुए हैं। बसंत पंचमी 14 फरवरी को है। इस दिन ही मां सरस्वती की विशेष पूजा- अर्चना की जाएगी। यह दिन विद्यार्थी और कला, साहित्य, संगीत आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बेहद खास है। पंडित मनोज पांडेय ने मंगलवार को बताया कि इस दिन पीले रंग का भी विशेष महत्व बताया गया है। बसंत पंचमी का दिन विद्या आरंभ या किसी भी शुभ कार्य के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। इस दिन बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें : बोकारो में सीआरपीएफ ने नक्सलियों को घेरा, मुठभेड़ शुरू

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार वसंत पंचमी 13 फरवरी की शाम 7.48 बजे से शुरू हो जाएगी। इस पंचमी तिथि का समापन 14 फरवरी की शाम 5.40 बजे होगा। उदयातिथि के चलते पंचमी का त्योहार 14 फरवरी को मनाया जाएगा। सुबह 7.06 बजे से दोपहर 12.34 बजे तक और दोपहर 1.10 बजे से शाम 5.40 बजे तक मां सरस्वती की पूजा की जा सकेगी। पूजा के लिए चार शुभ योग है। इनमें शुभ योग, शश योग, लक्ष्मी नारायण योग और रवि योग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये चार योग बहुत ही शुभ और फलदायी योग होते हैं।