बिहार में एनडीए के उम्मीदवारों ने किया नामांकन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहे मौजूद

54

पटना: बिहार में आज राज्यसभा के एनडीए के तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इस नामांकन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। बिहार विधानसभा सचिव के कार्यालय में भाजपा से डॉ भीम सिंह तथा (डॉ) धर्मशीला गुप्ता जबकि जदयू से संजय कुमार झा ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया।

https://x.com/Jduonline/status/1757673505183641975?s=20

नामांकन के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।