झारखंड में 10 सीटों पर एनडीए आगे, कांग्रेस का बुरा हाल!

76

रांची : भाजपा अभी भी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर सवार है, वहीं झामुमो को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद भावनात्मक रूप से फायदे की उम्मीद है। हालांकि, कई एग्जिट पोल में इस बार एनडीए को थोड़ा नुकसान दिख रहा है। बता दें कि इस बार 14 सीटों पर 244 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इनमें 31 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर, एक केंद्रीय मंत्री, एक केंद्रीय राज्यमंत्री सहित नौ सांसदों के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाहें होंगी। वही झारखंड में मतदान केंद्रों पर 360 डिग्री एंगल के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। झारखंड की 14 लोकसभा सीट पर काउंटिंग शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। झारखंड में एनडीए 10 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं आईएनडीआईए गठबंधन मात्र 2 सीटों पर आगे चल रहा है। गोड्डा और जमशेदपुर में BJP काफी आगे चल रही है। वहीं इंडी गठबंधन का बुरा हाल है। इंडी गठबंधन के उम्मीदवार काफी पीछे चल रहे हैं। दुमका में सीता सोरेन की बढ़त 7569 वोट की हो गई है। बता दें कि सीता सोरेन, हेमंत सोरेन की भाभी हैं। इस बार वह अपनी पुरानी पार्टी के उम्मीदवार को टक्कर देती नजर आ रही हैं। गिरिडीह में निर्दलीय उम्मीदवार जयराम महतो आगे चल रहे हैं। आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी से 4084 वोट से आगे चल रहे हैं। हजारीबाग में अब भाजपा के मनीष जायसवाल आगे। हालांकि, कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश भाई पटेल बार-बार टक्कर देते नजर आ रहे हैं। वही लोहरदगा में भाजपा के समीर उरांव कांग्रेस के सुखदेव भगत से 1297 वोट से आगे।

ये भी पढ़ें : यूएमएस स्पोर्टिंग क्लब पिपराटांड़ की टीम ने ट्रॉफी जीती