पलामू सदर एसडीएम का पेशकार 30 हजार घूस लेते गिरफ्तार

एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

107

पलामू : भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को एक बार फिर पलामू एसीबी की टीम ने कार्रवाई की।

इस बार एसीबी की ओर से की गई कार्रवाई में मेदनीनगर सदर एसडीएम के पेशकार अशोक कुमार को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

पेशकार 30000 घूस ले रहे थे। इसके साथ ही पलामू एसीबी की ओर से इस वर्ष एक दर्जन ट्रेप केस को पूरा कर दिया गया है।

पेशकार को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी कार्यालय लाया गया है। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

पलामू एसीबी की टीम ने मंगलवार की पूर्वाहन में सदर एसडीएम कार्यालय में छापामारी की।

यहां से पेशकार अशोक कुमार को घूस की राशि 30000 लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

 

यह भी पढ़ें  – धनबाद के पूर्वी टुंडी में पति पत्नी की नृशंस हत्या