PM मोदी ने ममता को दी जन्मदिन की बधाई

उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं

52

कोलकाता, सूत्रकार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी आज यानी शुक्रवार को अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को कोलकात्ता में हुआ था। वो साल 2011 से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पद संभाल रही हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बनर्जी को बधाई दी और बांग्ला भाषा में एक्स पर अपनी शुभकामनाएं पोस्ट कीं। इसके अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरवाल ने भी ममता बनर्जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कहा कि ईश्वर आपको स्वस्थ जीवन प्रदान करे।