राष्ट्रपति  और गृहमंत्री ने दी प्रदेशों के स्थापना दिवस पर बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

283

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को उनके प्रदेश के स्थापना दिवस पर बधाई दी हैं।

दौप्रदी मुर्मू ने ट्वीट किया और लिखा कि आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों की प्रगति और समृद्धि के लिए मेरी शुभकामनाएं।

अमित शाह ने दी प्रदेशों की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हरियाणा, मध्यप्रदेश, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास की कामना की।
शाह ने एक ट्वीट श्रृंखला में कहा कि बहादुर जवानों, मेहनतकश किसानों और प्रतिभावान खिलाड़ियों की भूमि हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देता हूं और कमाना करता हूं कि आने वाले समय में प्रदेश विकास व प्रगति के शिखर पर पहुँचे।

दूसरे ट्वीट में शाह ने लिखा, संस्कृति, अध्यात्म और प्राकृतिक सौन्दर्य के अद्भुत समागम की भूमि मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के भाइयों-बहनों को शुभकामनाएं देता हूं। मध्य प्रदेश ने विकास और सुशासन को चरितार्थ कर लोक कल्याण के नए माप दंड स्थापित किए हैं, प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए ऐसी कामना करता हूँ।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ के भाइयों-बहनों को प्रदेश के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। समृद्ध संस्कृति व खनिज संपदा से संपन्न छत्तीसगढ़ राज्य की जनता की खुशहाली व प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना करता हू।

उन्होंने कन्नड भाषा में ट्वीट किया और लिखा कि कर्नाटक राज्योत्सव के विशेष अवसर पर कर्नाटक के मेरे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई। हमें कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र की प्रगति में कन्नड़ के योगदान पर गर्व है। मेरी कामना है कि कर्नाटक के लोग हमेशा खुश और समृद्ध रहें।

वहीं, शाह ने मलयालम में ट्वीट किया कि केरल की मेरी सभी बहनों और भाइयों को केरल स्थपना दिवस की शुभकामनाएं। मैं केरल के लोगों की समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। यह खूबसूरत राज्य अपनी आगे की यात्रा में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएं।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आंध्र प्रदेश के लोगों को मेरी हार्दिक बधाई। आंध्र प्रदेश अपनी अद्भुत संस्कृति और महान हृदय वाले लोगों के लिए प्रसिद्ध है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाले समय में आंध्र प्रदेश का और विकास होगा।

वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी प्रदेशों के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ेः देश के अगले रक्षा सचिव होंगे IAS गिरिधर अरमाने, संभाला कार्यभार