झगड़ा निपटाने पहुंची महिला से साधु ने किया रेप! फंदे से झूलकर दे दी जान

शर्म और बेइज्जती से महिला ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

89

कोलकाताः  उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। पति से झगड़ा होने के बाद विवाद निपटाने के लिए एक महिला स्थानीय साधु के पास पहुंची थी।

इलाके के लोग मानते थे कि साधु समस्या का समाधान करता है, लेकिन पति से विवाद निपटाने के नाम के पर साधु और उसके साथियों ने उसके साथ कई बार रेप किया। इससे शर्म और बेइज्जती से महिला ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस घटना के बाद पुलिस इसकी शिकायत दर्ज की गयी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार साधु की शिनाख्त सुकुमार दास के रुप में हुई है।

परिवार वालों के आरोप है कि साधु और उनके एक मित्र ने वैवाहिक विवाद को निपटाने के नाम पर महिला के साथ कई बार बलात्कार किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शर्म और बेइज्जती के चलते महिला ने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सोमवार की रात मृतक के भाई ने बनगांव थाने में साधु सुकुमार दास और जयदेव नाम के दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी सुकुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ेंः बिहार-झारखंड में पराली जलाने से बंगाल में बढ़ रहा प्रदूषण

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला को यह जानकारी मिली थी कि साधु के पास पति और पत्नी के बीच के विवाद को निपटाने की शक्ति है। वह महिला तरह-तरह के विज्ञापन देखकर ‘साधु’ के पास दौड़ पड़ी थी।

मृतका के पिता ने बताया कि मृतका की 6 साल पहले शादी हुई थी। लेकिन उसका पति के साथ अनबन चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर अनबन होती रहती थी।

एक दिन कहासुनी के बाद मृतका गुस्से में अपने पति का घर छोड़कर चली आयी। इसके बाद मृतका वैवाहिक कलह को निपटाने के लिए एक ‘साधु’ की सलाह लेने गई। यह भी आरोप है कि साधु और उसके एक साथी ने मृतका को तरह-तरह की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।