भाजपा विधायक की तत्परता से रुकी तस्करी, 9 गायों को छुड़ाया, 3 गिरफ्तार

गायों से लदी मेटाडोर को रुकवाया

95

आसनसोलः पश्चिम बंगाल में गाय तस्करी को लेकर बवाल मचा हुआ है। टीएमसी के कई नेता और आला अधिकारियों को केंद्रीय एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है, लेकिन इसके बावजूद पशु तस्करी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

मंगलवार को भाजपा नेता और विधायक अग्निमित्रा पॉल ने गौ तस्करी रोकी। आसनसोल से कोलकाता के रास्ते में बर्दवान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -2 पर बेचरहाट से मवेशियों से लदे एक मेटाडोर को अग्निमित्रा ने खुद रोका। गाड़ी से ले जाई जा रही 9 गायों को छुड़ाया गया। बाद में पुलिस पहुंची और मेटाडोर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि अग्निमित्रा पॉल मंगलवार सुबह आसनसोल से कोलकाता के लिए रवाना हुई थी। तभी बर्दवान पहुंचने पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 2 पर बेचारहाट नामक स्थान पर मवेशियों से लदे मेटाडोर ने अग्निमित्रा की कार को ओवरटेक कर लिया। तभी भाजपा नेता को शक हुआ। उन्होंने फौरन गायों से लदी मेटाडोर को रुकवाया।

इसे भी पढ़ेंः PM मोदी और अमित शाह के अकाउंट्स से Twitter ने हटाया ब्लू टिक

मेटाडोर के रुकने पर देखा गया कि उस मेटाडोर में 9 गायें हैं। इनमें दो गायों के पैर में चोटें आई हैं। उस समय उन्होंने मेटाडोर को रोक दिया गया। तभी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौके पर आ गए।

उसके बाद बर्दवान थाने को सूचना दी गई। बर्दवान थाने की पुलिस मौके पर आ गई। मेटाडोर में सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गायों को पुरुलिया से बर्दवान के कुसुमग्राम लाया जा रहा था। तीनों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

इस बारे में अग्निमित्रा पाल ने कहा कि मैं कोलकाता जा रही थी। तभी गायों से भरी कार मेरी कार को ओवरटेक कर आगे बढ़ गई। मैंने देखा कि गायों को बड़ी बेहरमी के साथ गाड़ी के पीछे रखा गया था। मुझे शक हुआ। मैने आगे जाकर मेटाटोर को रुकवाया और उनसे वैध दस्तावेज मांगे,  लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

फिर वे मुझे बार-बार कहने लगे कि हम गरीब लोग हैं। दीदी हमें छोड़ दें। बाद में मैंने बर्दवान थाने के आईसी को फोन किया। उसने फोन नहीं उठाया। तभी कुछ भाजपा कार्यकर्ता वहां आ गए और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा, पुलिस सब जानती है। यह भ्रष्टाचार राज्य पुलिस को 800-900 रुपए की रिश्वत लेकर चल रहा है। ये कोई पुलिस नहीं है, वे तृणमूल कांग्रेस के कैडर हैं।