यौन उत्पीड़न के आरोप में श्रीलंकाई क्रिकेटर धनुष्का गिरफ्तार

टी20 विश्व कप के लिए सिडनी आया था धनुष्का

130

सिडनीः श्रीलंका के साथ यहां टी20 विश्व कप के लिए आये क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलका को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। टीम सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिडनी शहर पुलिस ने 31 वर्ष के गुणतिलका को तड़के गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद उन्हें सिडनी सिटी पुलिस स्टेशन ले जाया गया। यौन अपराध टीम और पूर्वी उपनगर पुलिस के जासूसों ने आरोपों की जांच के लिए स्ट्राइक फोर्स वेटरन का गठन किया।

एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।

वहीं, श्रीलंकाई टीम सूत्र के मुताबिक धनुष्का गुनातिलका को कथित दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंका की टीम उसके बिना ऑस्ट्रेलिया से चली गई है।

श्रीलंका टीम के एक करीबी सूत्र ने बताया कि धनुष्का गुणतिलका को कथित यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंकाई टीम उसके बिना आस्ट्रेलिया से रवाना हो गई है।

इसे भी पढ़ेः हमने अच्छा खेल नहीं दिखाया, परिस्थितियां बहाना नहीं : रोहित