Tripura:माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

130

त्रिपुरा ।  माणिक साहा को एक फिर से मिली त्रिपुरा की कमान। जी हां माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री। सोमवार यानी 6 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

यह भी पढ़े: WhatsApp का ये फीचर बचाएगा आपको ऑनलाइन स्पैम से !

गौरतलब है कि साहा के नाम का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने रखा। मुख्यमंत्री की रेस में भौमिक का नाम भी चल रहा था। ज्ञात रहे कि ये माणिक साहा का सीएम के रूप में लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। बीजेपी (BJP) ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है जबकि उसके सहयोगी दल इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) ने एक सीट पर जीत दर्ज की।

आपको बता दें कि राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को हुआ था और नतीजों की घोषणा गुरुवार (2 मार्च) को की गई थी। चुनाव के नतीजों के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्यपाल को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बीजेपी में उठा-पटक चल रही थी आखिरकार अब यह फैसला लिया गया है कि माणिक साहा ही होंगे त्रिपुरा के सीएम।

दरअसल रविवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के नाम पर भी विचार-विमर्श किया गया था, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व साहा के पक्ष में रहा।

पार्टी के अंदरुनी सूत्रों का कहना है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होगा। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार शाम अगरतला पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है।