Virat Kohli जल्द कर सकते हैं संन्यास का ऐलान?

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कन

421

नयी दिल्लीः  टी20 विश्व के बाद से विराट कोहली (Virat Kohli) आगामी सीरीज से आराम कर रहे हैं। अब वह सीधे अगले महीने की 4 तारीख से बांग्लादेश में होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में खेलते हुए नजर आने वाले है।

लेकिन, क्रिकेट पर राज करने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी एक पोस्ट से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उनकी इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही है। फैंस को ऐसा लगने लगा है कि वो जल्द ही रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।  क्या है पूरा मामला आईए जानते हैं।

इसे भी पढ़ेंः यौन उत्पीड़न के आरोप में श्रीलंकाई क्रिकेटर धनुष्का गिरफ्तार

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली विश्व क्रिकेट में एक ऐसी महारथ हासिल कर चुके हैं। जिसे किसी के लिए पा पाना मुश्किल होता हुआ दिखाई दे रहा है। फैंस उनसे संबधित हर बारिक खबर पर नजर बनाए रखते है। इंस्टा पर 250 मिलियन से भी ज्याद लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

वहीं, उन्होंन कल यानि 26 नवंबर को अपने अधिकारिक इंस्टा अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें बैट लेकर मैदान से बाहर जाते हुए नजर आ रहे है। वही विराट कोहली ने कैप्शन में लिखा है कि, “23 अक्टूबर 2022 मेरे दिल में हमेशा खास रहेगा। क्रिकेट के खेल में ऐसी ऊर्जा पहले कभी महसूस नहीं हुई। क्या सुहानी शाम थी वो।”  उनकी इस पोस्ट पर लगभग 40 हजार से भी ज्यादा लोग रिेएक्शन दे चुके हैं।