पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करतीं: केंद्रीय मंत्री

ममता बनर्जी के शासन में विश्वास की कमी है

55

कोलकाता, सूत्रकार : पश्चिम बंगाल का संदेशखाली इस वक्त लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वहां हुए महिला उत्पीड़न और उनके साथ अत्याचार की घटना दिल को दहलाने वाली है। ऐसे में देश की सभी पार्टियां ममता बनर्जी की सरकार को घेर रही हैं। खासकर बीजेपी खुलकर टीएमसी का विरोध कर रही है।

बीजेपी लगातार महिलाओं के साथ हुए उत्पीड़न का ममता बनर्जी की सरकार से जवाब मांग रही है। इस घटना पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा संदेशखाली हाल के दिनों की सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में से एक है और पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करतीं, उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। ममता बनर्जी के शासन में विश्वास की कमी है और महिला सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है।

गौरतलब है कि इसके पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी संदेशखाली घटना को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा था कि हिंदुओं के नरसंहार के लिए जानी जाती हैं ममता बनर्जी।

उन्होंने इसके साथ ही उत्तरी 24 परगना जिले में हिंसा को लेकर बंगाल के राज्यपाल ने भी राज्य के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया था।