North East Express में एक युवक की गोली मारकर हत्या

असम से चले यात्री का जलपाईगुड़ी में शिकार

75

न्यू जलपाईगुड़ी: नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन की ओर जा रही थी। इससे पहले ट्रेन एक जगह रुकी, तभी आस-पास के लोगों ने कई राउंड फायरिंग की आवाज सुनी। ट्रेन में चढ़ने पर लोगों ने देखा कि एक यात्री को गोली लगी है।

रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि गोली लगने से उसकी मौत हुई है। ट्रेन कामाख्या से आनंद विहार जा रही थी। बताया जा रहा है कि फायरिंग उस वक्त हुई जब न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास ट्रेन बाहर खड़ी थी। ट्रेन रात करीब 8:05 बजे न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुंची थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुरू में तीन राउंड फायरिंग की गई। मृत यात्री के पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। रेलवे पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गोली किसने चलाई और किस उद्देश्य से चलायी गयी।

पुलिस शुरू में मान रही है कि शख्स ने खुद को गोली मारी है या हो सकता है कि निजी दुश्मनी के चलते उसे गोली मारी गई हो। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उस वक्त उस कमरे में और भी यात्री थे या नहीं, उन्होंने कुछ देखा या नहीं, लेकिन दूसरे यात्रियों को यकीन नहीं हो रहा कि ट्रेन का सफर इतना खतरनाक हो सकता है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रेन के जनरल डिब्बे में दो यात्रियों के बीच कहासुनी हो गई। उसके बाद फायरिंग हुई है। इस घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

ट्रेन के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर पहुंचते ही आरपीएफ को सूचना दी गई। घटना में ट्रेन के कमरे में मौजूद दो सह यात्रियों से पहले ही पूछताछ की जा रही है, लेकिन सवाल यह है कि क्या कोई व्यक्ति लगातार तीन बार खुद को गोली मार सकता है।