मछली लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त

घने कोहरे के कारण हुआ हादसा

327

सरायकेला : मौसम के बदलते मिजाज़ का असर दिखने लगा है । घने कोहरे के कारण ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गुड़मा के समीप एनएच 33 पर मछली लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में वैन पर लदी  मछलीयां सड़क पर बिखर गई । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल  पर पहुंची और हाइड्रा बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप  को उठाया गया ।

सड़क पर बिखरी मछलियों को भी उठाया गया । वहीं कुछ मछिलयां दूसरे वाहनों के चपेट में आने से मरी भी । मछली लदा पिकअप वैन जमशेदपुर से रांची तरफ जा रही थी उसी दौरन घने कोहरे के कारण पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।