रांची में 38 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

जॉन मुर्मू बने रिम्स सुरक्षा प्रभारी

78

 रांचीः  एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिस केंद्र में अपने पदस्थापन के इंतजार में बैठे 38 पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग की है। इसमें एकमात्र नामकुम थाना के सब इंस्पेक्टर (अवर निरीक्षक) राजीव कुमार को कांके थाना में ट्रांसफर किया है।

एसएसपी  ने रांची के दो पुलिस निरीक्षक, 13 पुलिस अवर निरीक्षक, चार अवर निरीक्षक, 16 सहायक अवर निरीक्षक और तीन मसअनि रैंक के पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर किया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को अविलंब योगदान करने को कहा गया है।