ज्ञानवापी विवादः शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुरक्षा संबंधी अंतरिम आदेश होगा 12 नवंबर को समाप्त

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में ‘शिवलिंग’ होने के दावे के बाद उस क्षेत्र की सुरक्षा से संबंधित अंतरिम आदेश बढ़ाने के मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।

मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने ‘विशेष उल्लेख’ के दौरान अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन की गुहार स्वीकार करते हुए कहा कि इस मामले में शुक्रवार अपराह्न 3 बजे सुनवाई करेगी।

पीठ के समक्ष अधिवक्ता जैन ने संबंधित क्षेत्र की सुरक्षा संबंधी अंतरिम आदेश के 12 नवंबर को समाप्त होने की जानकारी का उल्लेख करते हुए इसे आगे बढ़ाने की अर्जी पर सुनवाई करने की गुहार लगाई।

मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि हमें एक पीठ का गठन करना होगा। हम कल दोपहर 3 बजे सुनवाई के लिए एक पीठ गठित करेंगे।

शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में ‘शिवलिंग’ मिलने के दावे के बाद संबंधित पक्षों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए 17 मई को उस विवादित क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अंतरिम आदेश पारित किया था, जिसकी अवधि शुक्रवार को समाप्त होने वाली है।

इसे भी पढ़ेः दिल्ली में बीजेपी का सफाया करने ‘आप’ को दें वोटः सिसोदिया

gyanvapigyanvapi casegyanvapi hearinggyanvapi masjidgyanvapi masjid casegyanvapi masjid latest newsgyanvapi masjid livegyanvapi masjid newsgyanvapi masjid news todaygyanvapi masjid shivlinggyanvapi masjid surveygyanvapi masjid varanasigyanvapi masjid verdictgyanvapi mosquegyanvapi mosque casegyanvapi mosque newsgyanvapi mosque surveygyanvapi surveygyanvapi verdictowaisi on gyanvapi masjidshivling in gyanvapi mosque