झारखंड कैबिनेटः गुरुजी क्रेडिट कार्ड, सीएम सारथी योजना को मंजूरी

झारखंड स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी योजनाओं की शुरूआत

रांची: गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में हेमंत कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 34 प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई है। इनमें हेमंत सरकार की महत्वकांक्षी गुरुजी क्रेडिट कार्ड, सीएम सारथी योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना, एकलव्य स्किल स्कीम को मंजूरी दी गई।

इसके अलावा आदित्यपुर में पॉलिटेक्निक कॉलेज बनेगा। इसपर 27.63 लाख रुपये खर्च होंगे। बीआईटी सिंदरी में 3 छात्रावास बनेंगे। इसपर 89 करोड़ खर्च होंगे। रांची के कांके स्थित कृषि निदेशालय में पलाश मार्ट खुलेगा। इसपर खर्च 4.40 करोड़ खर्च करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। वहीं उग्रवाद प्रभावित 16 जिलों में युवाओं के कौशल औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों के 496 पदों की स्वीकृति दी गई है।

बताते चलें कि सीएम सारथी योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना, एकलव्य स्किल स्कीम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों झारखंड स्थापना दिवस पर लॉन्च किया जाएगा।

 

#झारखंड कैबिनेटः गुरुजी क्रेडिट कार्डसीएम सारथी योजना को मंजूरी