MCD चुनाव : आज थम जायेगा चुनाव प्रचार अभियान

4 दिसंबर को मतदान

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (MCD) के 4 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुक्रवार को समाप्त हो जायेगा। जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय मंत्रियों-पीयूष गोयल एवं हरदीप सिंह पुरी से लेकर सभी दलों के प्रमुख प्रचारक मतदाताओं तक पहुंचने के लिए ताबड़तोड़ जनसभाएं एवं रोड शो कर रहे हैं।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए रविवार यानी 4 दिसंबर को मतदान होगा। जबकि मतों की गिनती 7 दिसंबर को की जायेगी।

दिल्ली में प्रचार अभियान में आज अंतिम दिन विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेता पुरी, गोयल तथा अनुराग ठाकुर, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए रोड शो कर रहे हैं।

इससे पहले सीएम केजरीवाल ने बीजेपी के भारी-भरकम चुनाव प्रचार के लिए पार्टी पर हमलावर अंदाज में कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी ने उनके जैसे ‘‘आम आदमी’’ पर हमला बोलने के लिए सात मुख्यमंत्रियों, एक उप मुख्यमंत्री तथा 17 केंद्रीय मंत्रियों को नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए आमंत्रित किया है।

दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने भी अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में उतारा है जो मतदाताओं से नगर निगम चुनाव में उनकी पार्टी के पक्ष में शानदार जनादेश देने का आग्रह कर रहे हैं।

नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान आप और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें भी हुईं।

इसे भी पढ़ेः  सुप्रीम कोर्ट में मामलों की सुनवाई के लिए महिला पीठ का गठन

दूसरी ओर, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के अपने निर्वाचन क्षेत्र बाबरपुर में रोडशो करने की बात है।

प्रचार के दौरान, केंद्रीय मंत्रियों समेत बीजेपी नेताओं ने अरोप लगाया कि केजरीवाल ने भ्रष्टों को सुरक्षा प्रदान कर दिल्ली को लूट लिया। अब नगर निगम को लूटने पर उनकी नजर है।

नगर निगम चुनाव से पहले अलग-अलग वार्डों में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करते हुए बीजेपी नेताओं ने कहा कि नगर निकाय में अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो उनकी डबल इंजन सरकार राजधानी का सर्वांगीण विकास सुनिश्चत करेगी।

बीजेपी नगर निगम में पिछले 15 साल से सत्ता में है और लगातार चौथे कार्यकाल पर पार्टी की नजर है।

वहीं, आप ने नगर निगम में बीजेपी के 15 साल के कार्यकाल के दौरान कचरा कुप्रबंधन को लेकर पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा पार्टी ने दिल्ली को कूड़े के तीन पहाड़ दिए हैं।

आप ने यह भी आरोप लगाया है कि बीजेपी के पास नगर निगम के 15 साल के कार्यकाल के दौरान दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिये यह पार्टी के खिलाफ झूठे आरोप लगा रही है।

आप ने दावा किया है कि वह नगर निगम चुनाव में बीजेपी को जड़ से उखाड़ देगी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल नगर निगम के 250 वार्ड में से 200 में जीत का दावा कर चुके हैं।

आपको बता दें कि वार्ड परिसीमन के बाद दिल्ली में नगर निगम का यह पहला चुनाव होगा। बीजेपी और आप ने सभी 250 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि कांग्रेस 247 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

delhi bjp mcd electionsdelhi electiondelhi mcd election 2022delhi mcd election newsDelhi MCD electionsmcd elections