मुर्मू, धनखड़, मोदी ने देशवासियों को दी गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की बधाई

सिखों के पहले गुरु थे गुरु नानक

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को देशवासियों को बधाई दी।

मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि गुरु नानक देव जी के जन्‍म दिवस के अवसर पर देश तथा विदेश में रह रहे सभी देशवासियों और विशेष रूप से सिख भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ेंः देव दीपावली पर लाखों दीपों से सजी शिव की नगरी

धनखड़ ने ट्वीट किया कि सिख पंथ के आदि गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। आप जैसे आध्यात्मिक सचेतकों के मार्गदर्शन से ही भारत ने विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठा पायी।

एक सुहृद, सौहार्दपूर्ण, समावेशी समतामूलक समाज की स्थापना के लिए आपकी बाणी आज भी अनुकरणीय है।

वहीं, मोदी ने ट्वीट किया कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। एक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण के हमारे प्रयास में उनकी महान शिक्षाएं हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।

Guru Nanak Devpresident draupadi murmuprime minister narendra modiVice President Jagdeep Dhankharउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़गुरु नानक देवप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीभाजपा युवा मोर्चा के सदस्यराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू