शुभेंदु ने की तृणमूल की राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता खत्म करने की मांग

नगालैंड में भी यही हाल रहा है

कोलकाता : भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव में तय पैमाने के अनुसार प्रदर्शन करने में नाकाम रही पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता खत्म करने की मांग की है।

बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा विधायक अधिकारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को इस संबंध में पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि गोवा के बाद त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस के विधायक उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। उन्हें नोटा से भी कम वोट मिला है।

इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के निजी जीवन पर किया हमला

नगालैंड में भी यही हाल रहा है। अखिल भारतीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए जो पात्रता चाहिए वह तृणमूल कांग्रेस कहीं से भी पूरा नहीं करती है। इसीलिए इसकी राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता खत्म की जानी चाहिए। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि तृणमूल कांग्रेस हकीकत में देश की सबसे भ्रष्ट क्षेत्रीय पार्टी है।

recognition of the national partyruling party of west bengalTrinamool Congress National PartyTripura Meghalaya and Nagalandतृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय पार्टीत्रिपुरा मेघालय और नगालैंडपश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेसभाजपा नेता शुभेंदु अधिकारीराष्ट्रीय पार्टी की मान्यता खत्म