WB TET 2022 एडमिट कार्ड  जारी, 11 दिसंबर को होगा EXAM

वेबसाइट wbbpe.org पर प्रवेश पत्र का लिंक एक्टिव है

कोलकाताः पश्चिम बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी WB TET 2022  के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।  वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन यानी WBBPE ने टीईटी एग्जाम हॉल टिकट ऑनलाइन जारी किए हैं.

पश्चिम बंगाल प्राइमरी एजुकेशन बोर्ड की वेबसाइट wbbpe.org पर प्रवेश पत्र का लिंक एक्टिव है। लेकिन आप इसके अलावा दो अन्य वेबसाइट्स और इस खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी WBTET Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

WBTET Exam का आयोजन 11 दिसंबर 2022 को होने वाला है। इसके लिए पूरे राज्य में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. डब्ल्यूबीबीपीई की मुख्य वेबसाइट के अलावा आप wbbprimaryeducation.org और wbbpeonline.com से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

WB TET Admit Card 2022 डाउनलोड कैसे करें?

वेस्ट बंगाल TET Exam 2022 का एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया गया है। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/ डेट ऑफ बर्थ भरकर लॉगिन करना होगा. प्रॉसेस कुछ इस तरह होगा-

  • WBTET की वेबसाइट wbbpe.org पर जाएं।
  • होम पेज पर ही आपको TET WB Admit Card Link मिल जाएगा। उसे क्लिक करें।
  • अपनी डीटेल भरकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते ही स्क्रीन पर West Bengal TET Admit Card मिलेगा. उसे क्लिक करके ओपन करें. उसे सेव/ डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी और इंस्ट्रक्शन अच्छी तरह पढ़ लें. कोई गड़बड़ी हो तो उसे तुरंत पश्चिम बंगाल एजुकेशन बोर्ड से संपर्क करके उन्हें सूचित करें और सुधार करवाएं।

इसे भी पढ़ेंः झारखंड में डीएमएफटी घोटाले में एक और आईएएस का नाम सामने आया

इस परीक्षा के जरिए West Bengal में प्राइमरी टीचर के 11 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अक्टूबर 2022 से शुरू हुए थे।

अप्लाई करने की अंतिम तारीख 3 नवंबर 2022 थी। परीक्षा 11 दिसंबर को होनी है। रिजल्ट की डेट अभी बताई नहीं गई है। ये परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार बंगाल के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी पाने के योग्य होंगे।

WB TET 2022WB TET Admit Card 2022wbbpeonline.comwbbprimaryeducation.orgWest Bengal Board of Primary EducationWest Bengal Primary Education BoardWest Bengal Teacher Eligibility TestWest Bengal TET Admit Cardपश्चिम बंगाल टीईटी एडमिट कार्डपश्चिम बंगाल प्राइमरी एजुकेशन बोर्डपश्चिम बंगाल शिक्षक पात्रता परीक्षावेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन