डकैतों ने व्यापारी के बेटे को मारी गोली

कुल्टी में व्यापारी के घर हुई डकैती

124

बराकरः कुल्टी के सांकतोड़िया फाड़ी अंतर्गत सांकतोड़िया बाजार में व्यापारी सुशील अग्रवाल के घर पर डकैती की घटना हुई। घटना में डकैती करने आये बदमाशों ने व्यापारी के बेटे को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए दुर्गापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, सांकतोड़िया बाजार में व्यापारी के घर हुई डकैती की घटना की सूचना मिलते ही खुद पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकांतम घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की छानबीन शुरू की। पुलिस यहां डकैती को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

प्राथमिक छानबीन के बाद पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकांतम ने बताया कि व्यापारी सुशील अग्रवाल के घर पर डकैती के उद्देश्य से तीन बदमाश पहुंचे थे। सीटीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच से पता चला कि ये तीनों बदमाश घर के बाहर रंगाई के लिए लगाये गये बांस के सहारे घर में घुसे थे।

घर में बदमाशों ने कुछ कीमती सामान बटोर लिया लेकिन इस बीच बदमाशों के देखकर शोर बचाने पर व्यापारी सुशील के बेटे को बदमाशों ने गोरी मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका देखकर सभी बदमाश घर से कीमती सामान बटोरकर फरार हो गये।

घटना में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सुशील के बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरी घटना की छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़ेः गलतियां तो सबसे होती हैं, उन्हें सुधारने का मौका देना चाहिएः ममता बनर्जी