सावरकर के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी, राहुल के खिलाफ मामला दर्ज

आरोप, राहुल ने नागरिकों की भावनाओं को पहुंचाया ठेस

137

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि गांधी के खिलाफ बृहस्पतिवार को ठाणे नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने कहा, ‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट की कार्यकर्ता वंदना डोंगरे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ेः पाकिस्तान को खुफिया सूचना भेजने के आरोप में विदेश मंत्रालय का ड्राइवर गिरफ्तार

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांधी ने सावरकर के खिलाफ अपने अपमानजनक बयानों से नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।’ उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) और 501 (मानहानिकारक चीज छापने या उकेरने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।