राज्य के सरकारी स्कूलों में 20 से शुरू होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं

67

रांची : राज्य के सभी सरकारी, मॉडल और अल्पसंख्यक सहित गैर सरकारी सहायता प्राप्त व मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा 20 से 23 दिसंबर तक होगी। इस विषय पर परियोजना निदेशक ने पत्र जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक कक्षा एक और दो के लिए मौखिक परीक्षा और कक्षा तीन से आठ तक के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। खंड तीन से आठ तक के प्रश्न वस्तुनिष्ठ, अति लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय होंगे। कक्षा एक से आठ तक के हर सब्जेक्ट के एग्जाम के लिए 60 मार्क्स तय है। लेकिन कक्षा छह से आठ तक के मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस के लिए लिखित कार्य के लिए 50 मार्क्स और प्रोजेक्ट कार्य के लिए दस अंक तय है तथा 40 मार्क्स आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंग।

ये भी पढ़ें : POK में किसी भी सुबह लहरा सकता है तिरंगा: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री

प्रोजेक्ट रेल के तहत अगस्त से नवंबर तक लिए गए संबंधित विषयों के औसत अंकों को आंतरिक मूल्यांकन को आधार माना जाएगा। प्राप्त सभी अंकों को मिलाकर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। पहली राउंड में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी राउंड की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक होगा। परीक्षा मुद्रित प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका के जरिए से आयोजित की जाएगी। इसमें सभी छात्रों को उत्तर लिखना होगा। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, रांची ने अर्धवार्षिक परीक्षा के समय सारिणी जारी कर दी है। परीक्षा के बाद दो से सात जनवरी तक संकुल स्तर पर मूल्यांकन कार्य किया जाएगा, जिसमें एक संकुल के सभी स्कूलों के प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच दूसरे संकुल में की जाएगी। मूल्यांकन कार्य बीईईओ की छत्रछाया में होगा। 10 जनवरी तक स्कूल लेवल पर रिपोर्ट कार्ड को तैयार कर वितरण किया जाएगा। वहीं, 15 जनवरी तक विद्यालयवार, कक्षावार, विषयवार, छात्रवार एवं समूहवार अंक ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपलोड करना होगा।