राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM ने दी उत्तराखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

उत्तराखंड की समृद्धि और प्रगति की कामना

109

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड राज्य की समृद्धि और प्रगति की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि उत्तराखंड दिवस पर ‘देव भूमि’ के निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! हिमालय की गोद में बसे उत्तराखंड ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए विकास के अनेक प्रतिमान स्थापित किए हैं। मेरी कामना है कि उत्तराखंड संस्कृति और पर्यावरण का संतुलन बनाते हुए विकास के पथ पर सदैव अग्रसर रहे।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी उत्तराखंड राज्य की समृद्धि और प्रगति की कामना करते हुए इस ‘देवभूमि’ बताया है।

धनखड़ ने बुधवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर यहां जारी एक संदेश में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी आध्यात्मिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य एवं वन्य जीव की विविधता के लिए जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं हैं।

उप राष्ट्रपति ने कहा, उत्तराखंड राज्य और इसकी जनता की समृद्धि और प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं।

दूसरी ओर, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीटकर उत्तराखंड के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर प्रदेश के स्थापना दिवस की शुभकामानएं दी।

इसके अलावा, सीएम  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड स्थापन दिवस पर जतना को शुभकामनाएं दी और ट्वीट वार्त दिया।

इसे भी पढ़ेः दलित, वंचित और पिछड़ों को न्याय दिलाना न्याय व्यवस्था का पहला कर्तव्य : मित्थल