आज पेश होगा राज्य का बजट

चंद्रिमा भट्टाचार्य  की होगी परीक्षा

102

कोलकाताः राज्य की वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य बुधवार दोपहर को विधानसभा में अपना दूसरा बजट पेश करेंगी। बस कुछ ही महीनों में राज्य में पंचायत चुनाव होने वाला है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ममता बनर्जी सरकार इस बजट में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर जोर दे सकती हैं।

इस वर्ष राज्य के बजट में सरकार केंद्रीय अभाव को रोकने के लिए वैकल्पिक आय के लिए दिशा-निर्देश दे सकती है। राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य दोपहर 2 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगी।

इसे भी पढ़ेंः मेरे भाई-भाभी को डरा रहे थे भाजपाई : ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र पर आर्थिक भेदभाव का आरोप लगा रही हैं। इस साल का राज्य का बजट वैकल्पिक आय की दिशा दिखा सकता है।

राज्य के पूर्व वित्त मंत्री और वित्तीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष अमित मित्रा ने बजट पर सलाह दी है। बजट पेश होने के बाद वे पत्रकारों से भी वर्चुअली रूबरू होंगे।

वित्त मंत्री भी सीधे सवालों के जवाब देंगी। नियमानुसार दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक में बजट पारित किया जाएगा। चंद्रिमा भट्टाचार्य दूसरी बार बजट पेश कर रही हैं।

आए दिन सीएम ममता बनर्जी आरोप लगा रही है कि केंद्र बंगाल को विभिन्न तरीकों से वंचित कर रहा है। बजट में इस विषय पर भी चर्चा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

बजट में दुआरे सरकार, मुफ्त राशन, इलाज, शिक्षा, उच्च शिक्षा, किसानों को राहत, अनुसूचित जाति-जनजाति, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और गरीबों के लिए योजनाओं का ऐलान होने की संभावना जतायी जा रही है।