उत्तर प्रदेश उपचुनावः सीएम योगी विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई

मैनपुरी, रामपुर और खतौली उपचुनाव

412

लखनऊः उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में उपचुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी है।

योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, रामपुर और खतौली उपचुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर की सीट पर पहली बार विजय प्राप्त की है, इसके लिए श्री आकाश सक्सेना समेत रामपुर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं जनता-जनार्दन के प्रति आभार।

इसे भी पढ़ेः ढह गया आजम खान का किला

उल्लेखनीय है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव, रामपुर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी के आकाश सक्सेना और खतौली विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोकदल के मदन भैया ने जीत हासिल की है।