महिला ने अप्राकृतिक संबंध नहीं बनाए तो पति ने दिया तलाक, भाई से कराया हलाला

महिला के मुताबिक उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया

91

बरेलीः  शाहजहांपुर में चौक कोतवाली के एक मोहल्ले की महिला ने ससुरालियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। बाद में अपने भाई से हलाला कराया।

महिला ने बताया कि उसकी शादी बरेली के थाना फरीदपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शौहर ने उसकी बिना मर्जी के अप्राकृतिक संबंध बनाए।

महिला ने पुलिस को बताया कि 12 मई 2021 को उसे जान से मारने का प्रयास किया। गरम पानी सिर में डाला और तवा जांघ पर लगाया।

इसे भी पढ़ेंः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर प. बगांल के मंत्री अखिल गिरी की विवादित टिप्पणी

उसका बायां हाथ भी तोड़ दिया। उसने अगले दिन अपने मायके वालों को फोन पर पूरी जानकारी दे दी। इसके बाद शौहर ने तीन तलाक दे दिया। फरीदपुर के एक मौलाना से उसके शौहर ने कहा कि वह पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता है। तब मौलवी ने ससुर, सास और ननद के सामने पति के भाई से हलाला के लिए निकाह करा दिया।

महिला ने बताया कि अब उसका नया शौहर तलाक नहीं दे रहा है। शौहर भी शारीरिक संबंध बनाता है। पीड़िता के थाने पर तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने नहीं सुनी। तब उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।