केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अब तबियत ठीक, राजू बिष्ट के घर पहुंचे

केन्द्रीय मंत्री गडकरी का पहला कार्यक्रम उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में था

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए गुरुवार सुबह सिलीगुड़ी पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की सेहत बिगड़ गई है।

बताया गया कि रक्त में शुगर का लेवल बहुत कम होने से समस्या हुई है। गडकरी को भाजपा सांसद राजू बिष्ट के आवास पर ले जाया गया और जहां उनका स्वास्थ्य अब ठीक है।

बताया गया कि केन्द्रीय मंत्री गडकरी का पहला कार्यक्रम उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में था, जहां वे 1206 करोड़ रुपये की तीन एनएच परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले थे।

केन्द्रीय मंत्री दोपहर 12 बजे के करीब सिलीगुड़ी से दुर्गापुर ग्राउंड में पहुंचे थे। उन्होंने मंच पर चढ़कर उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

बताया गया कि उसके बाद ही गडकरी ने अपने अस्वस्थ महसूस किया, तब उन्होंने अपने साथ के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें तुरंत मंच से नीचे लाया गया।

कार्यक्रम स्थल पर उनकी सेहत बिगड़ने की सूचना मिलने के तुरंत बाद डॉक्टर और एंबुलेंस भी भी पहुंच गए। उनके रक्त में शुगर का लेवल बहुत कम हो गया है, जिसकी वजह से उनकी सेहत बिगड़ी है।

इसे भी पढ़ेंः सिलीगुड़ी में कार्यक्रम के दौरान अचानक बिगड़ी नितिन गडकरी की तबीयत

मंत्री गडकरी को कार्यक्रम स्थल पर बने कॉटेज में ले जाया गया और वहां फिलहाल उन्हें स्लाइन चढ़ाया गया। हालांकि मंत्री की सेहत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

बाद में केन्द्रीय मंत्री गडकरी को दार्जिलिंग से सांसद राजू बिष्ट के घर ले जाया गया है। सांसद बिष्ट ने बताया है कि गडकरी का स्वास्थ्य अब ठीक है।

फिलहाल वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। उनके जो कार्यक्रम शेष हैं, उन्हें भी संपन्न करने की व्यवस्था की जा रही है। केन्द्रीय मंत्री यहां दो अन्य कार्यक्रम उत्तर दिनाजपुर के रायगंज और पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर में भी निर्धारित हैं।

केन्द्रीय मंत्री राज्य में 7639 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए यहां पहुंचे हैं।

BJP MP Raju BishtNational Highway in West BengalSiliguri to Durgapur GroundUnion Road Transport Minister Nitin Gadkariकेंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरीपश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय राजमार्गभाजपा सांसद राजू बिष्टसिलीगुड़ी से दुर्गापुर ग्राउंड