पुंदाग में पूजे गए कलम के देवता चित्रगुप्त महाराज

जयश्री ग्रीन सिटी पुंदाग में हुई पूजा अर्चना

रांचीः जयश्री ग्रीन सिटी पुंदाग में कलम के देवता श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा अर्चना हुई। इस पूजा में सभी जाति धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया और अक्षर प्रदान करने की प्रार्थना की।

आयोजक कार्यकर्ता राजीव कुमार बिट्टू ने बताया कि श्री चित्रगुप्त जी महाराज से देश और राज्य में सुख शांति समृद्धि की कामना की गई। श्री बिट्टू ने यह भी कहा की अक्षर के देवता का पूजन करने से ही भारत विश्व के मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा पाएगा।

इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के मनमोहक नृत्य के अलावा महिलाओं ने जमकर गीत गाया और दर्शकों की तालियां बटोरी। जयश्री ग्रीन सिटी में रहने वाले वरिष्ठों को साल देकर सम्मानित भी किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन तान्या बोस और अर्चना प्रीति ने संयुक्त रूप से किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोनल आस्था, आरोही, रियान, वशु, श्रेयांश ने हिस्सा लिया। महिला संगीत और नृत्य में रश्मि सिन्हा, चंचल, रूमी और पूर्वा सरकार ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

आयोजको में सर्वश्री संजय समर, यशवंत सिन्हा, बिट्टू, पंकज, अश्वनी लाल दास, विश्वजीत सिन्हा, अमित कनई, राजेश सिन्हा, कौशल, रंजन,  बीके सिन्हा, डीएन अंबास्था, राजेश किशोर, सतीश चंद्रा, चिरंजीवी सरकार, रवीश कुमार, हिमाशु, केडी एन सिंह,  समीर उपाध्याय,  एसके सिन्हा, आलोक कुमार सिन्हा, संदीप,  जयंत बोस, प्रवीण सिन्हा, राना मेहताआदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

chitragupt maharajchitragupta bhajanchitragupta kathachitragupta maharaj aartichitragupta pujachitragupta puja 2022chitragupta puja vidhijharkhandshree chitragupt maharaj